श्रद्धा कपूर की झोली में दमदार फिल्म? अदाई के हिंदी रीमेक में कर सकती हैं तगड़ा धमाका!
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अक्सर अपनी फिल्मों में शानदार एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहती हैं और लोग उनको काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म स्ट्रीट डांसर रिलीज हुई थी जिसमें उन्होने काफी दमदार काम किया था और उनकी तारीफ हुई थी। लेकिन इस समय श्रद्धा को लेकर एक खबर सामने आई है जो कि निश्चित ही उनके फैंस को काफी पसंद आने वाली है। पता चला है कि श्रद्धा कपूर को एक साउथ फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए अप्रोच किया जा सकता है।
हम बात कर रहे हैं अमला पॉल की फिल्म अदाई की जिसके लिए इस समय श्रद्धॉ कपूर का नाम सामने आ रहा है। बता दें कि श्रद्धा कपूर से अभी इसके विषय में बात तो नहीं की गई है लेकिन जल्द ही मेकर्स उनके पास फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर जा सकते हैं। एक खबर के मुताबिक इस फिल्म के रीमेक राइट्स निर्माता अरुण पंडियन ने अपने पास होल्ड करके रखे हुए थे लेकिन अब उन्होने ये राइट्स एक बड़ी प्रोडक्शन हाउस को बेच दिया हो जो कि फिल्म निर्माण पर विचार कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications