Shraddha Kapoor कब करेंगी शादी? भाई सिद्धांत कपूर ने बता डाली सच्चाई, वायरल हो रहा है Video

Shraddha Kapoor Wedding- श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म स्त्री 2 की सफलता को फिलहाल एंजॉय कर रही हैं। उनकी शादी को लेकर एक बार फिर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके भाई सिद्धांत कपूर नजर आ रहे हैं।
सिद्धांत ने बताया है कि आखिर उनकी बहन श्रद्धा कपूर कब शादी करने वाली है? जी हां, वीडियो में सिद्धांत फिल्मीज्ञान से बात कर रहे थे और उनसे पूछा गया था कि श्रद्धा कपूर शादी कब करेंगी।
इस पर सिद्धांत ने काफी शानदार जवाब दिया। सिद्धांत ने कहा, ''वो शादी जरूर करेगी जब वो शादी करना चाहेगी। जो जब भी खुशी खुशी शादी करना चाहे। मैं उसकी शादी से बहुत खुश होऊंगा।''
सिद्धांत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि सिद्धांत भी एक्टर हैं और कई शानदार फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।
क्या कह रहे हैं लोग
सिद्धांत के इस वीडियो पर लोग रिएक्ट कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''शादी हर किसी के लिए नहीं होती, देखिए शादी ने ऐश के साथ क्या किया।'' एक ने लिखा, ''लोगों को अपने काम से काम रखने दें।'' एक ने लिखा, ''हाँ, उसका भाई बिल्कुल सही है!!!! उसकी शादी उसकी पसंद के व्यक्ति से होनी चाहिए, वह किस प्रकार के व्यक्ति की हकदार है....।'' एक ने लिखा, ''न तो वह और न ही उनका भाई शक्ति कपूर जी की तरह दिखते हैं और न ही वे अपनी माँ की तरह दिखते हैं और दोनों अलग दिखते हैं।''
श्रद्धा ने शादी को लेकर दिया था ये जवाब
मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में, श्रद्धा ने एक रिपोर्टर को दिलचस्प जवाब दिया, जिसने उनसे उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा था। लाल साड़ी पहने श्रद्धा किसी नई दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। जब उनसे उनके रिश्ते और शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा गया, तो एक्ट्रेस ने कहा, "वह स्त्री है, उसका जब मन करे तब शादी करेगी।" फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











