Oooo..तो इनके साथ काम करने की है श्रद्धा की ख्वाहिश

विश्व भर में सलमान खान के करोड़ों फैंस होंगे, लेकिन अब उनकी फैन लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। आपको बता दें, यह नाम है बॉलीवुड में एंट्री लीं नई एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का। जी हां, श्रद्धा कपूर का सपना है कि वे सलमान खान के साथ एक फिल्म करें।

इतना ही नहीं, बल्कि श्रद्धा कपूर के पापा यानि की शक्ति कपूर भी चाहते हैं कि श्रद्धा को सलमान के साथ काम करने का जल्द मौका मिले। और यह बात किसी और ने नहीं बल्कि खुद श्रद्धा ने बताई है।

श्रद्धा ने कहा कि, मेरे पापा यानि की शक्ति कपूर ने सलमान खान के साथ कई फिल्में की हैं। आज भी वे दोनों मिला करते हैं। लिहाजा, मुझे भी सेट्स पर उनसे मिलने का मौका मिलता रहता है। लेकिन मुझे लगता है कि सलमान के साथ फिल्म करना काफी दिलचस्प होगा।

वैसे जहां तक हमें याद है, बिग बॉस सीजन 5 में शक्ति कपूर और सलमान के बीच कुछ खट्टी यादें ही हमारे दिमाग में आती हैं। सलमान ने बिग बॉस घर में रह रहे शक्ति कपूर को लेकर कुछ टिप्पणियां की थीं, जिसे लेकर शक्ति कपूर काफी खफा हो गए थे और उन्होंने मांग की थी कि, सलमान उनसे माफी मांगे। लेकिन सलमान ने ऐसा कुछ नहीं किया था।

बहरहाल, सलमान के साथ काम करने की श्रद्धा की ख्वाहिश को देखकर हम भी यही उम्मीद करते हैं कि कोई डाइरेक्टर इनकी इस इच्छा को जल्द ही पूरा कर दे। वैसे यह सलमान और श्रद्धा के फैंस के लिए भी एक मजेदार सरप्राइज होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X