सलमान 'हम दिल दे चुके सनम' में नंदिनी का किरदार ऑफर करते तो मैं जरूर करती
सलमान खान के साथ फिल्म करने का ख्वाब बॅालीवुड की हर एक्ट्रेस देखती हैं। ऐसा ही मौका श्रद्धा कपूर को भी मिला था। जब वह अपने करियर का आगाज करने का विचार कर रही थीं। हालांकि उन्होंने इसके लिए साफ इंकार कर दिया। जी हां,श्रद्धा खुद इस बात का इसरार कर चुकी हैं कि डेब्यू फिल्म के लिए उन्हें सलमान ने काम करने का प्रस्ताव दिया था।
लेकिन उन्होंने मना कर दिया। अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान श्रद्धा ने सलमान से जुड़ी ये दिलचस्प बात शेयर की है। जब श्रद्धा से ये पूछा गया कि क्या उन्होंने सलमान के साथ काम करने से मना कर दिया था। तो उन्होंने कहा कि मैं तब बहुत छोटी थी।

फिर उनके सामने ये सवाल रखा गया कि अगर वह बालिक होतीं और सलमान किसी फिल्म को करने के लिए कहते तो वह कौन सी फिल्म होती। श्रद्धा ने बताया कि वह सलमान के साथ 'हम दिल दे चुके सनम' करतीं।
वह आगे अपने जवाब को पूरा करते हुए कहती हैं कि ये ऐसी फिल्म है जिसमें मैं उनके साथ काम कर सकती हूं। नंदिनी का किरदार मैं जरूर करना चाहूंगी। हालांकि ऐश्वर्या राय की अदायकी का स्तर शायद दूसरा कोई ना छू पाए। लेकिन वह इस किरदार को करना चाहती है।
वह आगे बताती हैं कि नंदिनी का किरदार बेइंतहा प्यार करती है। दर्द सहती है। इंतजार भी करती है। फिर जब सिंदूर की बात आती है तो वह अपने पति को चुनती है। बता दें कि श्रद्धा जल्द प्रभास के साथ 'साहो' में एक्शन करते हुए नजर आयेंगी।
गौरतलब है कि अब तक ये एक्ट्रेस सलमान के साथ काम करने को लेकर इंकार कर चुकी हैं...यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications
