श्रद्धा कपूर का भी था हाफ ब्वॉयफ्रेंड..खुद किया खुलासा

श्रद्धा कपूर अपने हाफ ब्वॉयफ्रेंड को ब्लैंक कॉल दिया करती थी। पढ़िए पूरी खबर कि आखिर क्या माजरा था। इस किस्से को खुद उन्होंने शेयर किया है।

By Shweta

श्रद्धा कपूर इन दिनों हाफ गर्लफ्रेंड के प्रमोशन में जोर शोर से लगी हुई हैं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर कई जगह जा रहे हैं। श्रद्धा कपूर का सामना इस वजह से कई दिलचस्प सवालों से हो रहा है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रद्धा कपूर से पूछा गया कि क्या वो हाफ गर्लफ्रेंड में विश्वास करती हैं।

इसपर उनका जवाब था कि "मेरा मानना है कि हाफ गर्लफ्रेंड एक स्टेट्स होता है जिससे कई लोग गुजरते हैं।आप किसी को चाहते हैं , प्यार करते हैं लेकिन कमिटमेंट नहीं दे सकते।इसके लिए दुख भी होता है कि कोई रिश्ता अधुरा रह जाता है।"

shraddha-kapoor-used-to-give-blank-calls-to-her-half-boy-friend

श्रद्धा कपूर ने इसके साथ ही बचपन का एक बेहद रोचक किस्सा शेयर किया कि "स्कूल के दिनों में मेरा भी एक क्रश था और मैं अक्सर उसे देखने और मिलने के बहाने खोजा करती थी।हालांकि मैं काफी शर्मीली हुआ करती थी तो मैं उसे ब्लैंक काल दिया करती थी| लेकिन वो फ़ोन हर बार उसकी मम्मी उठाती थी| मैं सोचती थी कि कम से कम उसकी आवाज तो सुनने मिले| मैं उसकी हाफ क्या क्वाटर गर्लफ्रेंड भी नहीं बन पायी|"

श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की हाफ गर्लफ्रेंड 19 मई को रिलीज हो रही है जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X