श्रद्धा कपूर पहुंची यशराज कैंप

क्यूंकि यश राज कैम्प में आ जाने भर से कई लोगों की किस्मत चमक जाती है। ऐसे में शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर इस बात से भली भांति इस बात से वाकिफ हैं। तभी तो पहली फिल्म से खास पहचान न बन पाने के बाद अब यश राज के कैम्प में आ पहुचीं हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके करिएर के लिए ये बिलकुल सही निर्णय हैं।
गौरतलब है कि इस फिल्म का नाम है लव का द एंड। फिल्म हालाँकि इसी मार्च में शुरू होने वाली थी। लेकिन किसी कारणवश ऐसा हो न सका । लेकिन अब वे पूरी तरह से इस फिल्म के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। वे लगातार अपने फिटनेस पे ध्यान दे रही हैं और इस बात का भी ख्याल रख रही हैं कि उनके बारे में किसी तरह के कोई अफवाह या खबर न उड़े।


Click it and Unblock the Notifications











