कैटरीना के बाद करण ने श्रद्धा को बनाया आयटम गर्ल

करण जौहर कि हिट फिल्म अग्निपथ के चिकनी चमेली सांग के बारे में तो हर किसी को पता है कि किस तरह से इस गाने ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ को एक सशक्त आयटम गर्ल में तब्दील कर दिया था। इस गाने के बाद तो हर टॉप की अभिनेत्री चाहे वो करीना हो या फिर प्रियंका चोपड़ा हर कोई खुले आम आयटम नंबर करने लगा है।

इस बार भी करण जौहर एक सेक्सी अभिनेत्री को अपनी आने वाली फिल्म 'उंगली' में आयटम गर्ल बनाने जा रहे हैं। जानते हैं कौन है वो?

तो सुनिये वह है आप सबकी चहेती अभिनेत्री और आजकल हर युवा की घड़कन बनीं 'आशिकी 2' फेम श्रद्धा कपूर। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'उंगली' के आयटम नंबर के लिए हां कर दिया है। कहा जा रहा है कि करण की इस फिल्म में श्रद्धा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे बॉलीवुड के सीरयल किसर इमरान हाशमी।

वैसे श्रद्दा कपूर जहां फिल्म 'उंगली' में आयटम नंबर करने जा रही हैं वहीं दूसरी ओर करण की ही फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' अभिनय भी कर रही है। इस फिल्म में इमरान खान और करीना कपूर हैं।

देखते हैं करण जौहर और श्रद्धा की जोड़ी पर्दे पर क्या कमाल करती हैं क्योंकि करण जौहर तो वो पारस है जो मिट्टी को भी सोना बना देते हैं, ऐसे में श्रद्धा को भी एक धमाकेदार रूप में पर्दे पर वह पेश करेंगे ऐसी उम्मीद की जा सकती है।

आईये जानते हैं श्रद्धा के बारे में दिलचस्प बातें..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X