अपनी बायोपिक के लिए ...श्रद्धा बन गई डिजाइनर
श्रद्धा कपूर स्टारर हसीना-द क्वीन ऑफ मुंबई के लिए आप तैयार हो जाइए। एक के बाद एक इस बायोपिक के दिलचस्प पोस्टर सामने आने वाले हैं।
बायोपिक फिल्म में कास्ट होना जितना मुश्किल है। उससे अधिक मेहनत किरदार में ढलने के लिए करना पड़ता है। श्रद्धा कपूर ने भी अपने किरदार के लिए जमकर तैयारी की है। श्रद्धा कपूर के खाते में इस साल की सबसे चर्चित बायोपिक हसीना-द क्वीन ऑफ मुंबई है। वह इस फिल्म में दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की भूमिका निभा रही हैं।
बायोपिक में हसीना के किरदार का सफर चार हिस्सों में दिखाया जाएगा। हसीना के 18 साल से लेकर 40 साल की उम्र तक के किरदार में श्रद्धा दिखाई देंगी। हाल ही में रिलीज हुए इस फिल्म के पहले पोस्टर में श्रद्धा 40 की उम्र की हसीना के लुक में दिखाई दे रही हैं। फिल्म की रिलीज की तारीख के करीब आते ही इस किरदार में श्रद्धा के चार लुक सामने आयेंगे।

खुद श्रद्धा कपूर अपने इस लुक पर डिटेल में काम कर रही हैं। इस लुक के रिलीज से पहले श्रद्धा इस फिल्म में अपने किरदार के चारों लुक के बारे में जानकारी नहीं देना चाहती हैं। फिल्म के मेकर्स का भी पूरा फोकस श्रद्धा के लुक पर होगा।
गौरतलब है कि श्रद्धा पहली बार बायोपिक कर रही हैं। वो भी हसीना पारकर की भूमिका में। श्रद्धा नहीं चाहती हैं कि उनके पिछली फिल्मों के किरदारों की छवि हसीना के किरदार में दिखाई दे।
हसीना की विवादित जिंदगी से ज्यादा यह फिल्म श्रद्धा के हसीना के लुक को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। श्रद्धा खुद इस बहुप्रतिक्षित बायोपिक में हसीना के जवानी से उम्रदराज लुक के लिए उत्साहित हैं। यह फिल्म इस साल 14 जुलाई को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications