..................... Shraddha Kapoor trolled for ignoring poor man for help watch video। श्रद्धा कपूर ने गरीब बुर्जुग शख्स को किया अनदेखा हुईं ट्रोल देखिए वीडियो - Hindi Filmibeat

बुर्जुग शख्स ने हाथ जोड़कर मांगी मदद, श्रद्धा कपूर ने की ऐसी हरकत, बुरी तरह ट्रोल VIDEO

बॅालीवुड सेलेब्स जब भी रास्ते पर कहीं दिखते हैं तो कैमरे में कैद जरूर कैद होती है। कई बार ऐसे भी वीडियो सामने आते हैं जिसे देखने के बाद सेलेब्स को आलोचना का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक वीडियो के कारण श्रद्धा कपूर को ट्रोल होना पड़ रहा है। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कई प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं।

पैपराजी कई बार उन्हें कैमरे में कैद करती हैं। कुछ दिन पहले श्रद्धा कपूर को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर ने जो किया उसे देखकर कई यूजर्स नाराज हुए हैं। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर एक बुर्जुग शख्स को मदद का हाथ बढ़ाने से इंकार कर दिया।

Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर का ये रवैया कई यूजर्स को पसंद नहीं आया। बता दें कि श्रद्धा कपूर अपने दोस्तों के साथ मुंबई के जुहू स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर दिखीं। पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

श्रद्धा कपूर का वीडियो

श्रद्धा कपूर का वीडियो

श्रद्धा कपूर रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हैं। वहीं एक बुर्जुग आदमी आता है जो उनसे मदद मांगता हुआ पहुंच जाता है। श्रद्धा कपूर उस पर ध्यान नहीं देती हैं। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर का ध्यान जब इस बुर्जुग पर जाता है तो वह उसके आगे हाथ जोड़ती हैं और झुककर उससे माफी मांगती हैं।

श्रद्धा कपूर की इस हरकत पर ट्रोल

श्रद्धा कपूर की इस हरकत पर ट्रोल

ऐसा मालूम होता है कि श्रद्धा कपूर ये बोल रही हैं कि उसे देने के लिए कुछ नहीं है। श्रद्धा कपूर पहली दफा इस बुजुर्ग शख्स को देखते हुए अनदेखा भी करती हैं। एक यूजर ने श्रद्धा कपूर का बर्ताव देखते हुए लिखा है कि इतने बडे़ लोग हैं एक गरीब की मदद नहीं कर सकते हैं। एक यूजर ने लिखा है कि 100 रुपए ही दे देते तुम्हारी पूरी प्राॅपर्टी नहीं मांगा है।

यूजर ने लगाई श्रद्धा कपूर की क्लास

यूजर ने लगाई श्रद्धा कपूर की क्लास

एक यूजर ने श्रद्धा कपूर की क्लास लगाते हुए वीडियो में लिखा है कि इतने करोड़ में कमाते है लेकिन चाचा को एक खाने का पार्सल नहीं दे सकते। कम से कम खाने को तो दे सकते हैं ना,दुनिया के लोग इतने मतलबी क्यों हो रहे हैं।एक यूजर ने ये भी लिखा है कि क्या फायदा इतने बड़े बैग का जब 10 रुपए भी पास में नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X