SHOCKING...इंडियन आर्मी के बारे में ये बात बोलकर बुरी फंसी श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर ने हाल ही में 17 दिसंबर को अपने ट्विटर एकांउंट इंडियन आर्मी के लिए एक फोटो पोस्ट की थी। इस फोटो में श्रद्धा ने सियाचीन में आर्मी के जवानों को रात में सोते हुए दिखाया कि कैसे जवान रात में बर्क की चादर ओढ़कर -50 में सोते है। साथ ही श्रद्धा ने ये भी लिखा था कि इंडियन आर्मी को सल्यूट क्योंकि वो इस तरह से बॉर्डर पर रहते है जिससे हम लोग यहां पर सुकून से सो पाते है। इंडियन आर्मी भी हमेशा खतरों में रहती है ताकि हम यहां सुरक्षित रह सकें। ये मामला तब तक ठीक था जबतक वो अपनी फीलिंग्स जाहिर कर रही थी। लेकिन जैसे ही फोटो की बात आई तो वो सोशल मीडिया में बुरी तरह से ट्रोल हो गई।

दरअसल इंडियन आर्मी की जो फोटो श्रद्धा ने डाली थी वो फेक थी। जी हां वो सियाचीन की फोटो नहीं बल्कि रशिया के आर्मी जवानों के थी। इसको लेकर कई लोगो ने श्रद्धा कि खिचाई कर दी। आपको बता दें कि ये फोटो 2013 में रशियन आर्मी के जवान की है जो कि जमकर वायरल हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications