प्रोफेशनल सिंगिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं श्रद्धा : अंकित तिवारी
सिंगर अंकित तिवारी के लिए श्रद्धा कपूर एक बेहतरीन सिंगर हैं। श्रद्धा की सिंगिंग के लिए क्या कहना है अंकित तिवारी का..आप खुद ही जान लें।
श्रद्धा कपूर एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने इतनी कम उम्र में इतनी सफलता पा ली है। आज लाखों लोगों के दिलों पर राज़ कर रही हैं श्रद्धा। अपनी एक्टिंग के साथ साथ श्रद्धा में एक और टैलेंट छिपा है, और वो है सिंगिंग का। उनके सिंगिंग टैलेंट पर आज सबसे ज्यादा भरोसा कर रहे हैं तो वो कोई और नहीं बल्कि जाने माने गायक अंकित तिवारी हैं।

जी हां..अंकित तिवारी का मानना है कि अब सिंगिंग में इतनी निपुण हो चुकी हैं कि अब इसे वो चाहें तो अपने करियर के तौर पर भी चुन सकती हैं।
दंगल का ट्रेलर देख सलमान खान का ऐसा रिएक्शन..SHOCKING!
अंकित ने कहा ''श्रद्धा क्लासिकली ट्रेन्ड सिंगर हैं। वो जब भी कोई गाना गाती हैं तो पूरी बारीकियों से समझते हुए गाती हैं। मुझे लगता है कि अब वो पूरी तरह से संगीत को सीख चुकी हैं और अपने प्रोफेशनली गाना गाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।''
आपको बता दें कि श्रद्धा 'गलियां' और 'बेजुबान फिर से' जैसे गानों को अपनी आवाज़ दे चुकी हैं, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है। वहीं श्रद्धा को फिल्म रॉक ऑन 2 के लिए अपने गानों को गाने का मौका भी मिला है। ये फिल्म 11 नवबंर को रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications











