बैक टू बैक फिल्में कर रही हैं श्रद्धा कपूर- साहो के सेट पर ABCD 3 की चल रही है तैयारी!

श्रद्धा कपूर बाहुबली एक्टर प्रभास के साथ अपनी आगामी बिग बजट फिल्म साहो की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है, जहां श्रद्धा के साथ एक कोरियोग्राफर को भी देखा गया है। बता दें, साहो के बाद श्रद्धा रेमो डिसूजा की डांस फिल्म में नजर आएंगी। जिसकी तैयारी के लिए श्रद्धा एक कोरियोग्राफर को हैदराबाद साथ लेकर गईं हैं।

[यहां पढ़ें- उरी फिल्म रिव्यू]

इस फ़िल्म में श्रद्धा बॉक्स ऑफिस पर सफ़लता के झंडे गाड़ चुकी एबीसीडी टीम के साथ एक बार फिर काम कर रही है। हाल ही में फिल्म की घोषणा की गई थी।

Shraddha Kapoor

जब से श्रद्धा कपूर ने रेमो डिसूजा की डांस फिल्म में कदम रखा है, वह पहले दिन से ही इसकी तैयारी में जुट गयी हैं। अपनी तैयारी को जारी रखने के लिए, श्रद्धा अपने साथ एक कोरियोग्राफर ले कर गई है ताकि वह शूटिंग से पहले और साहो की शूटिंग के पैक-अप के बाद प्रैक्टिस कर सके।

श्रद्धा ने लगभग हर फिल्म में दर्शकों को अपनी डांस से प्रभावित किया है और एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीतने के लिए श्रद्धा अपनी डांस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

श्रद्धा कपूर ने साल की शुरुआत बैक-टू-बैक शूटिंग शेड्यूल के साथ की है। वह तीन अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग कर रही है। ना केवल फिल्मों की.. बल्कि श्रद्धा ब्रांड की शूटिंग भी कर रही है जिसके लिए वह लगातार मुंबई और हैदराबाद के बीच यात्रा कर रही हैं।

हाल ही में, श्रद्धा कपूर ने फिल्म छिछोरे के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है और अब साहो में अपनी अगले एक्शन सीक्वल की शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना हो चुकी है।

फिल्मों की बात करें तो, स्त्री की अपार सफलता के बाद श्रद्धा की आने वाली फिल्में हैं- साहो, छिछोर, सायना नेहवाल बॉयोपिक और एबीसीडी 3.. ये सभी फिल्में 2019 में रिलीज होने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X