बड़े पर्दे पर इच्छाधारी नागिन बनेंगी श्रद्धा कपूर, तीन पार्ट में रिलीज होगी फिल्म- जानें DETAILS
टेलीविजन पर नागिन की पॉपुलैरिटी से तो सभी वाकिफ हैं। बता दें, अब बड़े पर्दे पर श्रद्धा कपूर इच्छाधारी नागिन का रोल निभाते दिखने वाली हैं। फिल्म को निखिल द्विवेदी प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि निर्देशन का जिम्मा लिया है विशाल फुरिया ने। फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी। श्रद्धा कपूर इस trilogy को लेकर बेहद उत्साहित है।
श्रद्धा ने इस फिल्म की जानकारी देते हुए लिखा- "स्क्रीन पर नागिन का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। मैं श्रीदेवी मैम की 'नागिन' और 'निगाहें' की बहुत बड़ी फैन रही हूं और इसी को देखते हुए बड़ी हुई हूं। मैं हमेशा से इस तरह का किरदार निभाना चाहती थी जिसकी जड़ें भारतीय लोककथाओं से जुड़ी हों।"

कोई शक नहीं कि यह काफी दिलचस्प होने वाला है। सालों बाद कोई लीड एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर नागिन बनती नजर आने वाली हैं। श्रीदेवी को उनके रोल के लिए आज तक याद किया जाता है। ऐसे में श्रद्धा कपूर के लिए यह एक चुनौती और मौके से कम नहीं।
गौरतलब है कि टीवी शो नागिन बनाने से पहले एकता कपूर भी इस पर फिल्म बनाना चाहती थीं, जिसके लिए उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ को अप्रोच किया था। प्रियंका ने तो फिल्म को हां भी कर दिया था, लेकिन कैटरीना ने रिजेक्ट कर दिया।
बहरहाल, यहां जानें फिल्म और टेलीविजन एक्ट्रेसस, जो पर्दे पर बनीं नागिन-


Click it and Unblock the Notifications











