श्रद्धा कपूर ने किया अपनी नई फिल्म का ऐलान- 'चालबाज इन लंदन', डबल रोल करेंगी कॉमेडी का धमाका
श्रीदेवी, सनी देओल और रजनीकांत स्टारर 1989 में आई फिल्म 'चालबाज' के निर्देशक पंकज पराशर एक नई फिल्म के साथ सामने आ रहे हैं, जिसका नाम है- चालबाज इन लंदन। फिल्म में मुख्य भूमिका श्रद्धा कपूर निभाने वाली हैं। अभिनेत्री ने अपनी आगामी फिल्म की घोषणा कर दी है। 'चालबाज इन लंदन' में श्रद्धा कपूर डबल रोल भूमिका निभाते नजर आने वाली हैं।
इस फिल्म की घोषणा करते हुए श्रद्धा ने लिखा, "चालबाज इन लंदन। इस फिल्म का निर्देशन सिर्फ और सिर्फ पंकज पाराशर ही कर रहे हैं और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अहमद खान और शायरा खान फिल्म के निर्माता है.."

इस फिल्म को लेकर उत्साहित श्रद्धा कपूर ने कहा, "मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं कि चालबाज इन लंदन के निर्माताओं ने मेरे बारे में सोचा। ये पहली बार है जब मैं डबल रोल करूंगी और निश्चित रूप से यह किसी भी एक्टर के लिए चुनौतीपूर्ण है। मुझ पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही पंकज सर के साथ काम करने का यह मेरे लिए एक बेहतरीन अवसर और सीखने का अनुभव है।"


Click it and Unblock the Notifications











