चंदा मामा दूर के की लीड एक्ट्रेस फाइनल..सुशांत के साथ ये एक्ट्रेस आएंगी नजर
सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों नासा में अपनी अगली फिल्म चंदा मामा दूर के के लिए नासा में ट्रेनिंग ले रहे हैं। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत अंतरिक्ष यात्री की भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस का नाम अभी फाइनल नहीं किया गया था।
अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म के लीड एक्ट्रेस का नाम भी फाइनल हो गया है और वो कोई और नहीं श्रद्धा कपूर हैं।जी हां श्रद्धा कपूर चंदा मामा दूर के में सुशांत सिंह राजपूत के ऑपोजिट नजर आ सकती हैं।फिल्म में उनका भी अंतरिक्ष यात्री का किरदार होगा।

इस फिल्म से जुड़े सूत्रों ने के अनुसार एक्ट्रेस को फ़िज़िकली ट्रांसफॉर्म भी होना पड़ेगा और बालों को भी शॉर्ट करना पड़ेगा। बहुत सी एक्ट्रेसेज़ इस फ़िल्म के ऑडिशन के लिए आईं, मगर मेकर्स को कोई ऐसा चाहिए जो इस फ़िल्म के साथ कोई और फ़िल्म से ना जुड़े।
श्रद्धा कपूर और सुशांत सिंह राजपूत साथ में पहली बार नजर आएंगे। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा आर.माधवन भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications