..................... Shraddha Kapoor to marry Rohan Shreshtha in 2020 - Hindi Filmibeat

2020 में हो सकती है श्रद्धा कपूर की शादी- तैयारियां शुरु- इस फोटोग्राफर को कर रही हैं डेट?

By Staff

बॉलीवुड की चहेती एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर सुर्खियों में है। लेकिन किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अपनी शादी को लेकर। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर 2020 में अपने कथित बॉयफ्रैंड रोहन श्रेष्ठ के साथ शादी करने वाली हैं। श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर शादी की तैयारियां भी शुरु कर चुकी हैं।

बता दें, रोहन पॉपुलर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर हैं। श्रद्धा और रोहन लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। कुछ समय पहले जब शक्ति कपूर ने इस बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने इंकार कर दिया था। शक्ति कपूर ने कहा था- श्रद्धा का नाम पहले भी कई एक्टर्स के साथ लिंक किया जा चुका है। इससे कुछ नहीं होता। रोहन के पिता राकेश मेरे अच्छे दोस्त हैं। हम परिवार की तरह हैं।

Shraddha KapoorShraddha Kapoor

साथ ही शक्ति कपूर ने कहा था कि फिलहाल श्रद्धा 4-5 साल शादी नहीं करने वाली। वह अपने करियर पर फोकस कर रही है। लेकिन अब श्रद्धा के शादी की खबरें वायरल हो रही है।

जब रोहन श्रेष्ठ से इस रिलेशनशिप पर सवाल किया गया था, तो उन्होंने कहा था कि वह दोनों पिछले 9 सालों से काफी क्लोज हैं, लेकिन वह उन्हें डेट नहीं कर रहे हैं। हम अक्सर पार्टी में मिलते हैं। वह काफी क्यूट हैं और सिर्फ अच्छी दोस्त हैं।

बहरहाल, श्रद्धा की बात करें तो वह प्रभास के साथ फिल्म साहो में नजर आने वाली हैं। वहीं, वरुण धवन के साथ स्ट्रीट डांसर और सुशांत सिंह राजपूत के साथ छिछोरे भी जल्द ही आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X