..................... वरुण धवन के बाद, अब श्रद्धा कपूर भी लेंगी सात फेरे | Shraddha Kapoor to marry celebrity photographer Rohan Shrestha, Varun Dhawan hints? - Hindi Filmibeat

वरुण धवन के बाद, अब श्रद्धा कपूर भी जल्द लेंगी सात फेरे? फोटोग्राफर से साथ है अफेयर की चर्चा

वरुण धवन की शादी पर बॉलीवुड के सभी सेलेब्स ने दिल खोलकर शुभकामनाएं दी हैं। श्रद्धा कपूर ने भी वरुण और नताशा को बधाई दी, जिस पर वरुण ने जवाब दिया, "उम्मीद करता हूं, अगली बारी तुम्हारी होगी.." इसी के बाद अफवाहें शुरु हो गई हैं कि जल्द ही श्रद्धा कपूर की शादी भी जल्द होने वाली है। हालांकि एक्ट्रेस ने इससे इंकार किया है।

बता दें, श्रद्धा कपूर लंबे समय से रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं। रोहन पॉपुलर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर हैं। दोनों को बहुत बार साथ भी देखा जाता है। शक्ति कपूर से जब श्रद्धा की शादी के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि हर पिता चाहता है कि उसकी बेटी एक अच्छे आदमी से शादी करे, उसका परिवार अच्छा हो।

Shraddha Kapoor

वहीं, शादी की अफवाहों पर जब श्रद्धा कपूर से सवाल किया गया, तो अभिनेत्री ने कहा, "मैं इस समय सिर्फ फिल्मों पर ध्यान देना चाहती हूं। अभी मेरे पास इन सभी चीजों को सोचने के लिए समय नहीं है। यह सिर्फ एक अफवाह है, जिसे आप सभी लोग बढ़ावा दे रहे हैं।"

फिल्मों की बात करें तो श्रद्धा फिलहाल लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही बड़े पर्दे पर श्रद्धा कपूर इच्छाधारी नागिन का रोल निभाते दिखने वाली हैं। फिल्म को निखिल द्विवेदी प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि निर्देशन का जिम्मा लिया है विशाल फुरिया ने। फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी। श्रद्धा इस trilogy को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X