रूमर्ड बॉयफ्रेंड का बच्चों की तरह ख्याल रखती हैं श्रद्धा कपूर, वायरल वीडियो को देख खुला रह जाएगा मुंह

Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor Rahul Mody: श्रद्धा कपूर को लेकर लगातार चर्चा है कि वो राहुल मोदी के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई खुलासा नहीं किया है और ना ही इसपर खुलकर बात करते हैं।

लेकिन रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ एक्ट्रेस के कई वीडियोज आए दिन सामने आते रहते हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है। किसी इवेंट पर दोनों एक साथ थे और एक बेहद क्यूट मोमेंट कैमरे में कैद हो गया है। अक्सर देखा जाता है कि जब श्रद्धा राहुल के साथ होती हैं तो उनका काफी ख्याल रखती हैं। कई बार तो उनकी हरकतें देखकर लोग हैरान हो जाते हैं।

मुंबई कॉफी फेस्टिवल से वायरल वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में एकट्रेस श्रद्धा कपूर और उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रूमर्ड कपल यहां पहुंचा था। श्रद्धा कपूर इस वीडियो में राहुल मोदी को बेहद प्यार से मोची (मोची एक जापानी मिठाई है जो मीठे और चावल के आटे से बनती है) खिलाती नजर आ रही हैं।

पहले वो मोची उठाती हैं और खुद खाती हैं और इसके बाद अपने ही हाथों से राहुल को खिलाती हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद वो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग श्रद्धा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर काफी शानदार अदाकारा होने के साथ साथ एक बेहतरीन इंसान भी हैं।

लोगों के कमेंट्स

इस वीडियो को देखकर लोग कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, ''एक और मारवाड़ी सेठ ठगा गया।'' एक ने लिखा, ''भाई ये देखकर काफी अच्छा लगा।'' एक ने लिखा, ''स्मार्ट बॉयफ्रेंड है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन श्रद्धा का रिएक्शन नहीं आया है। इसके अलावा लोगों ने हार्ट इमोजी भी साझा की है। श्रद्धा कपूर इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी बिजी हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: shraddha kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X