राहुल मोदी ने करवाया श्रद्धा कपूर से ऐसा डांस! वायरल वीडियो देख फिर हुई डेटिंग की चर्चा
Shraddha Kapoor Dance Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार चर्चा की वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर शेयर किया गया एक मजेदार डांस वीडियो है। वीडियो सामने आते ही फैंस ने न सिर्फ उनके डांस की तारीफ की, बल्कि उसके साथ लिखे गए कैप्शन को भी राहुल मोदी से जोड़कर देखना शुरू कर दिया।

हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन के सुपरहिट गाने 'बैड' पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनका अंदाज काफी मस्तीभरा और बेफिक्र दिखाई दे रहा है। घर के अंदर कैजुअल कपड़ों में श्रद्धा ने जिस तरह से फ्यूजन स्टाइल में डांस किया, वह फैंस को खूब पसंद आया। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि "कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकलवा पाए।"
राहुल मोदी को टैग करते ही शुरू हुई अटकलें
श्रद्धा कपूर ने इस पोस्ट में राहुल मोदी को भी टैग किया था। इसके बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद यह वीडियो राहुल मोदी ने ही रिकॉर्ड किया होगा या फिर श्रद्धा का इशारा उन्हीं की तरफ है।पोस्ट पर हजारों कमेंट्स आने लगे और कई यूजर्स ने सीधे राहुल मोदी का नाम लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए।
कब शुरू हुई थीं श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की डेटिंग की खबरें?
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का नाम पहली बार 2024 में एक साथ जोड़ा गया था। उस समय दोनों को मुंबई में एक डिनर डेट के बाद साथ देखा गया था। इसके बाद कई मौकों पर दोनों एक साथ नजर आए, इसके बाद दोनों का रिलेशनशिप काफी चर्चा में आ गया था। अंबानी परिवार की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में भी दोनों साथ में नजर आए थे।
एक फोटो ने बढ़ा दी थी रिश्ते की चर्चाएं
पिछले साल श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी के साथ एक बेहद प्यारी सेल्फी शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों व्हाइट आउटफिट में नजर आए थे और श्रद्धा राहुल का हाथ पकड़े दिखाई दी थीं। उस पोस्ट का कैप्शन भी काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने लिखा था, "दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार।"
कौन हैं राहुल मोदी?
राहुल मोदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और पर्दे के पीछे काम करते हैं। वह कई फिल्मों में राइटिंग और प्रोडक्शन टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी ने आज तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।यही वजह है कि दोनों को लेकर सामने आने वाली हर तस्वीर, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बन जाती है।
श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं। वह जल्द ही मराठी लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'ईथा' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'स्त्री 3' में उनकी वापसी का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications