सायना नेहवाल बायोपिक: आज से शुरु हो गई शूटिंग, श्रद्धा कपूर निभाएंगी धमाकेदार किरदार
श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म की शूटिंग की आज से शुरुआत हो गई है और हम बात कर रहे है सायना नेहवाल की बायोपिक की जिसकी चर्चा काफी समय से हो रही थी। ये फिल्म आज से फ्लोर पर आ चुकी है और काफी ज्यादा इसके लिए श्रद्धा मेहनत कर रही है। बता दें कि इसके लिए सबसे पहले उन्होने उनके लुक लेकर काफी ज्यादा मेहनत की है और उसके बाद उनके खेलने का अंदाज भी सीखा है। सायना के साथ बीच में श्रद्धा काफी समय बिताती थी और उनको ऑब्जर्व करती थीं।
किसी भी शख्स की बायोपिक पर काम करना एक्टर के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल टास्क होता है लेकिन अच्छे अभिनेता इसको आसानी से कर जाते है।

इस फिल्म को लेकर काफी समय से श्रद्धा एक्साइटेड थी और फिल्म की शूटिंग शुरु होने का इंतजार कर रहीं थी। श्रद्धा कपूर ने 2018 को उसकी अगली सुपरहिट फिल्म दी है।
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर कॉमेडी स्त्री 32 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस पर तीन ही दिन में सुपरहिट साबित हो गई थी।
बता दें कि अब तक स्त्री 100 करोड़ क्लब को पार करके काफी आगे निकल गई है और ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। गौरतलब है कि सायना नेहवाल की बायोपिक का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे है और फिल्म आज से फ्लोर पर आ चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











