31 अगस्त की BOOKING फाइनल, सुपरफ्लॉप के बाद मिलेगी एक सुपरहिट
काफी दिनों से गपशप गली में बत्ती गुल मीटर चालू की कास्ट को लेकर काफी बातें हो रही थीं। माना जा रहा था कि फिल्म में शहिद कपूर दो हीरोइनों के साथ रोमांस करेंगे और इसलिए यामी गौतम के अलावा दूसरी हीरोइन ढूंढी जा रही थी।
अब फिल्म की अगली हीरोइन फाइनल भी हो गई है और शूटिंग भी शुरू हो गई है। शाहिद कपूर के साथ फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर उत्तराखंड में शूट करना शुरू कर चुकी है।

शाहिद और श्रद्धा कपूर एक साथ इससे पहले हैदर में दिख चुके हैं। हालांकि उनका किरदार साथ में काफी छोटा सा था लेकिन फिर भी उनकी केमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान खींचा था। देखना ये है कि बत्ती गुल मीटर चालू में श्रद्धा के हाथ क्या लगता है।
गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर की आखिरी फिल्म हसीना, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह गिर पड़ी। इसके बाद उनकी अगली फिल्म साइना नेहवाल बायोपिक पर भी ग्रहण लगा और फिल्म पोस्टपोन हो चुकी है।
ऐसे में श्रद्धा के पास केवल बत्ती गुल मीटर चालू का सहारा। हालांकि वो प्रभास स्टारर साहो में भी काम कर रही हैं। वैसे भी बत्ती गुल मीटर चालू की हीरोइन हैं यामी गौतम।
जानिए बॉलीवुड की आने वाली किन नई जोड़ियों पर रहेगी सबकी नज़र -


Click it and Unblock the Notifications












