श्रद्धा कपूर का दमदार अंदाज..हसीना टीजर OUT
श्रद्धा कपूर की फिल्म हसीना पारकर का टीजर रिलीज हो चुका है।
श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म हसीना द क्वीन ऑफ मुंबई का टीजर आ चुका है और इसमें श्रद्धा कपूर वाकई काफी दमदार लग रही हैं।टीजर देखकर आप भी फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार करेंगे। श्रद्धा कपूर फिल्म में अलग ही अवतार में नजर आ रही हैं जैसा कि पहले उनके पोस्टर्स से पता चल चुका है।
हसीना दाउद इब्राहिम की बहन थी जिसके नाम कई सारे केस दर्ज थे और वो दाऊद इब्राहिम के अंडरवर्ल्ड से जुड़े कई काम भी संभालती थी। हसीना पारकर के बारे में प्रचलित है कि उनके ऊपर 80 से ज्यादा केस दर्ज थे लेकिन उन्होंने कोर्ट सिर्फ एक बार पहुंची थी। देखिए हसीना द क्वीन ऑफ मुंबई का टीजर।
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के मुंबई से चले जाने के बाद उनके कारोबार का जिम्मा हसीना के पति इब्राहिम पारकर देखते थे। अपने पति की हत्या के बाद हसीना पारकर ने इस पूरे कारोबार की भागदौड़ अपने हाथों में ले ली थी।
ऐसे दमदार किरदार को निभाने के लिए श्रद्धा ने काफी मेहनत की है। बहरहाल आपको साथ ही ये भी बता दें कि फिल्म पहले 14 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसकी तारीख बढ़ा कर 28 जुलाई कर दी गई। अब फिल्म 28 जुलाई नहीं 18 अगस्त को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications