फरहान अख्तर के घर से निकलती दिखाई दीं श्रद्धा कपूर!
श्रद्धा कपूर फरहान अख्तर के घर से बाहर निकलती स्पॉट की गई।
फिल्म रॉक ऑन 2 कल यानि 11 नवंबर को सिनेमाघरों में आ जाएगी। इसके लिए फिल्म की पूरी टीम काफी एक्साइटेड है। इस बात का अंदाज़ा आप ये तस्वीरें देखकर लगा सकते हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर फरहान अख्तर के घर से बाहर आती हुई स्पॉट की गई। निश्चित तौर पर ये एक ऑफिशियल मीटिंग ही होगी।

इस दौरान श्रद्धा ही नहीं बल्कि रॉक ऑन 2 के को-प्रॉड्यूसर भी दिखाई दिए। आपको बता दें कि पिछले दिनों फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर की लिंकअप की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन श्रद्धा और फरहान दोनों ने ही इन खबरों को बकवास करार दिया था।
बाल दिवस पर 'बापू तू सेहत के लिए हानिकारक है' लॉन्च करेंगे आमिर खान!
दोनों का यही कहना है कि वो सिर्फ दोस्त हैं। और एक साथ काम करने से उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications















