श्रद्धा कपूर का बेजान जानवरों के लिए स्पेशल पोस्ट, राजस्थान के ग्रामीणों की सराहना की
लंबे समय से यह पता है, कि श्रद्धा कपूर जानवरों की मदद करने और उन्हें बचाने की एक मजबूत समर्थक रही हैं और कई बार उसके लिये आवाज उठाई हैं। वह हमेशा ही सोशल मीडिया के जरिए जानवारों के खिलाफ आवाज उठाती नजर आई हैं। हाल में ही उन्होंने एक ऐसा ही पोस्ट किया जो कि उनका जानवरो के प्रति प्यार जाहिर करता है।
हाल में ही, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने ने अपने सोशल मीडिया पर एक लेख साझा किया जहां राजस्थान में ग्रामीणों ने आवारा और प्यासे जानवरों की मदद करने के लिए जलाशय खोदे हैं। इस कदम की श्रद्धा कपूर ने जमकर तारीफ कि और दूसरे लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया।

अभिनेत्री ने ग्रामीणों के इन प्रयासों की सराहना करते हुए साझा किया, "राजस्थान के पाली गाँव के लोगों द्वारा दिखाई गई सहानुभूति हार्दिक है। आपके निस्वार्थ प्रयासों के लिए धन्यवाद" श्रद्धा कपूर के इस पोस्ट को फैंस और सेलेब्स द्वारा पसंद किया गया और उन्होंने भी श्रद्धा के इस कदम की सराहना की।
अभिनेत्री हाल ही में पेटा (PETA) द्वारा बने एक वीडियो का हिस्सा थीं जहां जानवरों को कैद किए जाने और ज़ू को बंद किया जाने की बात कही थी। अभिनेत्री उन संगठनों को भी दान करती है जो जानवरों की मदद करने के लिए समर्पित हैं।


Click it and Unblock the Notifications











