बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने फैशन शो में दिखाई अपनी कातिलाना अदा, लूट ली सारी महफिल, वीडियो वायरल

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी सादगी से तो हमेशा ही सबका दिल जीतती रहती हैं लेकिन इस वक्त उन्होंने अपनी कातिलाना अंदाओं ने सबके दिलों में खास जगह बना ली है। बीती रात अभिनेत्री इंडिया कॉउचर वीक 2023 का हिस्सा बनी। इस दौरान अपनी रैंप वॉक से पूरी महफिल लूट ले गई। हर तरफ श्रद्धा कपूर के वीडियो और फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं।
श्रद्धा कपूर की रैंप वॉक-
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने बुधवार को इंडिया कॉउचर वीक 2023 के आखिरी दिन मशहूर डिजाइनर राहुल मिश्रा का डिजाइन किया हुआ बेहद ही प्यारा लहंगा पहनकर रैंप वॉक किया। इस बार अभिनेत्री का अंदाज बिल्कुल हटके था, शॉर्ट हेयर में लहंगा पहने श्रद्धा बहुत प्यारी लग रही थी।
शो के दौरान राहुल मिश्रा ने सभी कारीगरों को सम्मान अर्पित किया। उनका शो भारतीय शिल्प कौशल की कलात्मकता के सबसे भव्य प्रदर्शनों में से एक था। वहीं श्रद्धा को इस बात पर गर्व था कि उन्हें शो के साथ सभी कारीगरों को सम्मान देने का अवसर मिला।
इसके बारे में बात करते हुए, श्रद्धा ने एएनआई को बताया, "मुझे लगता है कि मेरे लिए यह पहनना बहुत खास है क्योंकि यह उस शिल्प का एक प्रमाण है जो अस्तित्व में है... इसलिए मैं कहूंगी कि मैं अभी सबसे फैशनेबल महसूस कर रही हूं क्योंकि मैं खास कारीगरों का प्रतिनिधित्व कर रही हूं। मेरे लिए यहां होना बहुत गर्व का क्षण है।"
श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट-
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बीते दिनों रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आई थी। फिल्म को पर्दे पर अच्छा खासा रिस्पॉन्स भी मिला था। आने वाली फिल्मों की बात करें तो इन दिनों फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में राजकुमार राव भी नजर आएंगे। इसके अलावा अभिनेत्री के पास दूसरे प्रोजेक्ट भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications