पूड़ी, हलवा और चने- श्रद्धा कपूर ने ऐसे मनाई अष्टमी, फोटो वायरल
कोरोना काल के काफी मुश्किल समय के बाद.. इस समय पूरी तरह तो नहीं लेकिन राहत की सांस लोगों ने ली है। इस समय लोग नवरात्रि और बाकी आने वाले त्योहारों जैसे दशहरा और दिवाली को लेकर भी खुश हैं। ऐसे में हमारे चहीते बॉलीवुड के सितारे भी काफी ज्यादा चर्चा में हैं। सितारे इस समय कोविड के समय अपने ही घरों में नवरात्रि की पूजा कर रहे हैं। शनिवार को देशभर में दुर्गाअष्टमी मनाई जा रही है। इस दौरान एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी अपने घर में अष्टमी की पूजा की है।
इस मौके पर अभिनेत्री एक तस्वीर भी साझा की है जो कि तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल श्रद्धा कपूर ने एक बड़ी सी थाली की तस्वीर पोस्ट की जिसमें कटोरियों में पूड़ी, चना और हलवा नजर आ रहा है।

जैसे ही ये तस्वीर उन्होने साझा की वो तेजी से चर्चा में है और फैंस इसको लाइक कर रहे हैं। दुर्गा पूजा के दौरान की इस तस्वीर को साझा करते हुए श्रद्धा कपूर ने लिखा है कि.. 'अष्टमी।'
इस फोटो में श्रद्धा कपूर के भाई का सिंद्धात कपूर ने भी कमेंट किया है। सिद्धांत लिखते हैं.. 'आज 4923942 कैलरी लीं।' वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय श्रद्धा कपूर कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं।
कोरोना काल के पहले उनकी फिल्म बागी 3 रिलीज हुई थी जिसको काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications