..................... Shraddha Kapoor shares Instagram story praising rumoured boyfriend Rahul Modi - Hindi Filmibeat

Shraddha Kapoor ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की खुलेआम बांधे तारीफों के पुल, डेटिंग की खबरें हुईं तेज

Shraddha Kapoor Praised Rahul Mody: श्रद्धा कपूर आज के समय में बॉलीवुड की एक जानी मानी अभिनेत्री बन चुकी है और उनके फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। श्रद्धा कपूर वैसे तो अपनी एक्टिंग और अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहती है लेकिन उनकी सादगी भी लोगों को काफी पसंद आती है। लेकिन इस बार श्रद्धा कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आई है।

Shraddha Kapoor Praised Rahul Mody

दरअसल हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जो काफी वायरल हो गया। इस दौरान वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की जमकर तारीफ करती हुई नजर आई। दरअसल हाल ही में राहुल मोदी के नए एडवर्टाइजमेंट को श्रद्धा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी पर शेयर किया। जिसको शेयर करते हुए उन्होंने राहुल मोदी को 'टैलेंटेड' बताया। इसके बाद में दोनों के रिश्ते को कंफर्म किया जा रहा है।

श्रद्धा ने अनीता पड्डा को कहा क्यूट

श्रद्धा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम से एक स्टोरी शेर की जिसमें उन्होंने राहुल मोदी का एक एडवर्टाइजमेंट का वीडियो शेयर किया था। इस एडवर्टाइजमेंट में अभिनेत्री अनीता पड्डा नजर आई। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने लिखा कि "क्यूटनेस और बेहतरीन एक्टिंग का शानदार मिश्रण है।"

राहुल मोदी की श्रद्धा ने की तारीफ

इसके बाद अपनी स्टोरी में श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी को भी टैग किया और उनकी तारीफ की। साथ ही राहुल मोदी को उन्होंने टैलेंटेड बताया। श्रद्धा कपूर लिखती है कि "और क्यूटनेस से याद आया, ये राइटर-डायरेक्टर कितना टैलेंटेड है उफ्फ।" यही वजह है कि काफी सारे फैंस ऐसे हैं जो दोनों के रिश्ते को अब कंफर्म मान रहे हैं।

दोनों ने नहीं की रिश्ते की पुष्टि

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभी तक श्रद्धा कपूर या फिर राहुल मोदी की तरफ से उनके रिश्ते पर कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि अक्सर दोनों को साथ में देखा जाता है और दोनों एक दूसरे की स्टोरी भी शेयर करते हुए नजर आते हैं। बताया जाता है कि दोनों के रिश्ते की शुरुआत साल 2024 में शुरू हुई जब उन्हें मुंबई में डिनर डेट के बाद में साथ में देखा गया।

Read more about: shraddha kapoor rahul mody
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X