टपरी पर चाय और पकोड़े के साथ श्रद्धा कपूर ने सेलिब्रेट किया जन्मदिन, केक काटती दिखीं एक्ट्रेस

Shraddha Kapoor Birthday Photos

Shraddha Kapoor Birthday Photos: श्रद्धा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी है और आपको बता दे कि लगातार वह इंडस्ट्री में हिट फिल्में देती जा रही है। लेकिन श्रद्धा कपूर को उनके फैंस उनकी सादगी की वजह से भी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका काफी एक्टिव देखा जाता है और इसी बीच उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरों को खुद शेयर भी किया।

श्रद्धा कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों के दौरान वह केक काटती हुई भी नजर आई है और बेहद सिंपल लुक में देखी जा सकती हैं। इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन मुंबई से बाहर मनाया है और बर्थडे से पहले वह बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ में जाते हुए भी नजर आई थी।

लेकिन अब जो श्रद्धा कपूर ने लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है उसमें वह बर्थडे पर रोड साइड चाय और पकौड़े का आनंद लेती हुई नजर आ रही है। टपरी की चाय के चस्के लगाते हुए श्रद्धा कपूर ने अपने फैंस के साथ में तस्वीरें शेयर की है। श्रद्धा कपूर बेहद ही फूडी है और इतना ही नहीं बर्थडे पर उन्होंने ढेर सारा केक से लेकर चॉकलेट और पकोड़े खाए हैं।

श्रद्धा कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "अगर केक अब तक खत्म नहीं हुए हैं तो बर्थडे भी नहीं हुआ है ना?" जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रद्धा इस समय अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है। भले ही उन्होंने अभी तक किसी के साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की है लेकिन लगातार उनको राहुल मोदी के साथ में देखा जा रहा है।

कुछ वक्त पहले श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी एक वेडिंग रिसेप्शन में भी गए थे। साथ ही एक्ट्रेस के जन्मदिन से पहले भी दोनों को साथ में ही देखा गया था। अगर हम श्रद्धा कपूर के फिल्मी करियर की बात करें तो आपको बता दें कि इस समय उनके पास में काफी सारे प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं। आखरी बार उनको फिल्म स्त्री 2 में देखा गया था जो बॉक्स ऑफिस पर कमाल करके गई है।

Read more about: shraddha kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X