तमन्ना भाटिया के साथ श्रद्धा कपूर ने 'आज की रात' गाने पर लगाई आग, वायरल हो रहा डांस वीडियो!

Tamannah Shraddha Dance- तमन्ना भाटिया ने हाल ही में फिल्म स्त्री 2 में अपने दमदार आइटम नंबर से धमाका कर दिया था। फिल्म में उनका गाना 'आज की रात' को काफी पसंद किया जा रहा है।
इस गाने में उन्होने अपने हुस्न का ऐसा जलवा दिखाया है कि लोग हैरान हैं। इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें श्रद्धा कपूर और तमन्ना भाटिया एक साथ स्टेज पर बवाल काटती हुईं नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में आप देखेंगे कि गाना बज रहा है और तमन्ना भाटिया डांस करते हुए श्रद्धा कपूर के पास आती हैँ। इस दौरान श्रद्धा कपूर ने उनके सामने अपना हेड डाउन किया और साथ में डांस करना शुरु कर दिया।
वीडियो जैसे ही सामने आया लोग खुश हो गए और लगातार कमेंट्स कर रहे हैँ। श्रद्धा कपूर ने भी इस फिल्म में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है।
क्या बोले लोग
इस वीडियो को देखने के बाद लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''श्रद्धा कपूर ने मचाया धमाल, बॉलीवुड हैरान।'' एक ने लिखा, ''एक रील में 2 प्यारी।'' एक ने लिखा, ''फिल्म हिट हुई उसकी खुशी है। मैं श्रद्धा के साथ वाइबिंग होना चाहता हूं।'' एक ने लिखा, ''अब हम चाहते हैं कि आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर फिर से एक दूसरे को डेट करें।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।
तमन्ना भाटिया
प्रसिद्ध अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में उनके काम की प्रशंसा की जाती है। वह हाल ही में आने वाली फिल्म 'स्त्री 2' के गाने के लिए सुर्खियों में हैं। अपने अभिनय करियर के अलावा, तमन्ना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें और वीडियोज को काफी पसंद किया जाता है। साउथ से चलकर हिंदी फिल्मों में किस्मत आजमाने वाली तमन्ना को एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर उतनी कामयाबी बॉलीवुड में नहीं मिली हैं जितनी वो चाहती थीं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











