चोरी छिपे रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग 'Saiyaara' देखने पहुंचीं श्रद्धा कपूर, कैमरे में कैद हुआ ये स्पेशल मोमेंट

Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor Viral Video: बॉलीवुड स्टार अहान पांडे की डेब्यू फिल्म सैयारा ने सिनेमाघरों में कदम रखते ही धूम मचा दी है। फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हुए हैं और फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन जारी रखा है। बता दें कि फिल्म ने इन पांच दिनों में 134 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं माना जा रहा है कि वीकेंड पर फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। बता दें कि सैयारा का क्रेज़ लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आम जनता ही नहीं बल्कि फिल्मी सितारे भी सैयारा को देखने के लिए उतावले होते नजर आ रहे हैं।

सैयारा देखने आईं श्रद्धा

बता दें कि अनन्या पांडे, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट समेत तमाम सितारे हैं जो सैयारा की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। वहीं हाल ही में श्रद्धा कपूर भी इसी लिस्ट में शामिल होती नजर आ रही हैं। दरअसल हाल ही में श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धा कपूर ब्राउन कलर की कुर्ती में नजर आ रही हैं। वह सैयारा देखने के लिए एक्साइटेड दिख रही हैं। बता दें कि इस फिल्म को देखने के लिए वह अकेली नहीं आई हैं बल्कि उनके साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी भी नजर आ रहे हैं। वैसे तो श्रद्धा कपूर कैमरे से बचने की पूरी कोशिश कर रही थीं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। आखिरकार उनके फैन्स ने उन्हें घेर ही लिया।

रिलेशनशिप को लेकर हैं चर्चाओं में

ऐसा पहली बार नहीं है कि श्रद्धा कपूर को राहुल के साथ किसी पब्लिक एरिया में देखा गया हो। इससे पहले ही श्रद्धा कपूर कई बार राहुल मोदी के साथ नजर आ चुकी हैं। कभी वह राहुल के साथ फ्लाइट में सफर करती दिखती हैं तो कभी वह राहुल को अपनी दोस्त की शादी में ले जाती हैं। जब 'स्त्री 2' रिलीज हुई थी तब श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के ब्रेकअप की अफवाहें भी उड़ी थीं, लेकिन ना तो श्रद्धा कपूर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर पुष्टी की है ना ही ब्रेकअप की अफवाहों पर की थी, लेकिन जिस तरह दोनों को बार-बार स्पॉट किया जा रहा है उसे देखकर फैन्स समझ चुके हैं कि श्रद्धा कपूर अपना दिल किसी और को दे चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X