VIDEO: बाॅयफ्रेंड रोहन के साथ स्कूटी राइड पर दिखीं श्रद्धा कपूर, कैमरा देख छिपाया चेहरा
लॉकडाउन के बाद कई स्टार्स मास्क पहनकर सड़कों पर नजर आ रहे हैं। वैसे इन मास्क के पीछे कौन सा चेहरा है ये समझने में अधिक परेशानी नहीं हो रही है। तभी तो मास्क के बाद भी श्रद्धा कपूर को पहचान लिया गया। वो भी तब जब वह अपने खास दोस्त और कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा के साथ स्कूटी राइड करते हुए दिखाई दीं।
सोशल मीडिया पर श्रद्धा का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर वह रोहन के पीछे स्कूटी पर बैठी हुई हैं। जैसे ही वह कैमरा देखती हैं तो अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती हैं। लेकिन कैमरे में दोनों का ये वीडियो कैद हो गया है। बता दें कि बीते एक साल से दोनों के रिश्ते की खबर सामने आ रही है।

श्रद्धा कई बार रोहन के साथ पार्टी करती हुई भी दिखाई दी हैं। लेकिन कभी भी उन्होंने इसे लेकर कोई खुलासा नहीं किया। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में ये तय बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि एक whatsupbollywood ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर डाला है। नीचे देखिए VIDEO
View this post on InstagramA post shared by WHAT'S UP BOLLYWOOD (@whatsupbollywood) on


Click it and Unblock the Notifications