श्रद्धा कपूर ने किया प्यार का इजहार, जानिए टाइगर श्रॉफ को लेकर क्या बोल गईं अभिनेत्री
सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ की फैन फॉलोविंग कितनी शानदार है ये तो सभी जानते हैं और खासकर लड़कियां उनकी काफी ज्यादा दीवानी हैं। लेकिन ना सिर्फ आम लोग बल्कि एक एक्ट्रेस भी उस लिस्ट में शामिल जो कभी टाइगर श्रॉफ पर मरती थीं। हम बात कर रहे हैं बागी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की जो कि तीसरी बागी में फिर से टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा है कि कभी टाइगर श्रॉफ उनका क्रश हुआ करते थे।
बता दें कि इस समय टाइगर श्रॉफ एक्ट्रेस दिशा पटानी को डेट करते हैं और काफी ज्यादा सीरीयस हैं। हालांकि दोनो ने कभी इस बारे मे खुलकर बात नहीं की लेकिन दोनो अक्सर साथ में नजर आते रहते हैँ।

इस बात की परवाह किए बगैर की टाइगर दिशा को डेट कर रहे हैं श्रद्धा ने अपनी बात रखी है। बता दें कि श्रद्धा कपूर हाल ही में साहो में नजर आईं थीं इस और समय बागी 3 की तैयारी कर रहीं हैं।
श्रद्धा कपूर के करियर की बात करें तो उनकी पहली फिल्म चीनी कम थी जिसमें वो सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ नजर आईं थीँ। इस समय तो श्रद्धा कपूर टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है। फिलहाल लोग फिल्म बागी 3 का इंतजार कर रहे हैं जिसमें श्रद्धा भी दो दो हांथ करती आएंगीं।


Click it and Unblock the Notifications











