तुलसी कुमार की मुरीद हुई श्रद्धा कपूर- बोलीं उनकी आवाज मुझे सूट करती है
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने फिल्म आशिकी 2 से शानदार शुरुआत की थी और इसके बाद से कभी मुड़़कर पीछे नहीं देखा है। उनकी कई ऐसी फिल्में हैं जो कि काफी धमाकेदार हैं। आशिकी 2 हो या फिर स्ट्रीट डांसर उनकी आवाज तुलसी कुमार जरूर बनी हैं और गाने काफी चले हैं। इसको लेकर हाल ही में श्रद्धा कपूर ने एक बयान दिया है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। श्रद्धा कपूर ने कहा है कि तुलसी कुमार की आवाज उनपर काफी सूट करती है।
उनकी आवाज आप सुनेगें तो वो काफी मीठी और स्वैग से भरी हुई होती है। तुलसी कुमार इस इंडस्ट्री की सबसे शानदार गायिकाओं में से एक हैं। गौरतलब है कि साहो में 'इन्नी सोणी' भी तुलसी कुमार ने ही गाया था और गाना चार्टबस्टर हुआ था।

इसके बाद अब स्ट्रीट डांसर में 'लगदी लाहौर' में छाई हुई हैं। गौरतलब है कि तुलसी कुमार ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं और इस समय उनको काफी सुना जा रहा है।
बात करें श्रद्धा कपूर की तो वो इस फिल्म स्ट्रीट डांसर कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन नजर आने वाले हैं और इसको रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है। फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











