Poster- श्रद्धा कपूर का फर्स्ट पोस्टर रिलीज- स्ट्रीट डांसर 3डी में करेंगी धमाका
फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' 3डी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है जिसमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर नजर आने वाले हैं। अब फिल्म से श्रद्धा कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। श्रद्धा कपूर काफी ज्यादा शानदार लग रही हैं और उनका लुक काफी दमदार है। इसके पहले वरुण धवन का शानदार पोस्टर सामने आया था। वरुण धवन ने अपने पोस्टर के साथ साथ फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा भी किया था।
वरुण धवन ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि.. ट्रेलर 7 दिनों के बाद, यानि की 18 दिसंबर को रिलीज होने वाला है। ट्रेलर को सलमान खान की फिल्म दबंग 3 के साथ जोड़ा जाएगा।

कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। श्रद्धा कपूर की बात करें तो वो इस समय एक के बाद एक धमाकेदार फिल्म के साथ सामने आ रही हैं और सारी फिल्में काफी दमदार हैं।
फिल्म साहो में भी वो प्रभास के साथ दिखी थीं। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। फिल्म में वरुण, श्रद्धा के साथ नोरा फतेही भी मुख्य किरदार में हैं। वहीं, प्रभुदेवा भी अहम रोल में होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











