Shraddha Kapoor के फैंस ने लगाए ऐसे नारे, भीड़ के बीच शर्म से लाल हो गईं अभिनेत्री!

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इस वक्त काफी चर्चा में हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि वो अपनी आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार से धमाका करने वाली हैँ। ऐसे में वो लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रहीं हैं और देश के कई हिस्सों में जा रहीं हैं। लेकिन अब एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कि श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए काफी खुश करने वाला है। दरअसल इस वीडियो में श्रद्धा के फैंस एक नारा लगाते हुए नजर आ रहे हैं जो कि पसंद किया जा रहा है।
श्रद्धा कपूर के फैंस एक तरफ कहते हैं.. '10 रुपए की पेप्सी..' तो दूसरे तरफ से आवाज आती है, 'श्रद्धा कपूर सेक्सी।' ये सब देखकर और सुनकर श्रद्धा कपूर काफी खुश होती दिख रहीं हैं और इस वीडियो पर जोर जोर से हंसती हुई नजर आ रही हैं।
श्रद्धा कपूर के फैंस भी इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं और कुछ ऐसा कह रहे हैं जो कि खबरों का हिस्सा है। बता दें कि श्रद्धा कपूर के एक फैन ने लिखा है, ''वाह क्या एकदम नई लाइन बनाई है।''
जबकि एक ने लिखा है, ''बात तो सही है।'' एक का कहना है, ''ये लाइन तो करीब 20 साल पुरानी है।'' जबकि एक ने लिखा, ''श्रद्धा कपूर सबसे ज्यादा क्यूट हैं।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं।
हालांकि श्रद्धा कपूर ने पैपराजी के इस पेज पर वीडियो पर किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है लेकिन ये काफी शानदार वीडियो। वर्कफ्रंट पर श्रद्धा कपूर तू झूठी मैं मक्कार को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं।
बता दें कि रणबीर कपूर की जोड़ी श्रद्धा कपूर के साथ काफी दमदार लग रही है और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म बेहतरीन साबित होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications