श्रद्धा कपूर - आदित्य रॉय की आशिकी को 7 साल, तोड़ा था बॉलीवुड पर बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर आशिकी 2 की रिलीज़ को 7 साल पूरे हो चुके हैं। ये फिल्म कई मायनों में रिकॉर्ड ब्रेक करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म को याद करते हुए श्रद्धा ने फिल्म से एक बेहद खूबसूरत सा पोस्टर शेयर किया।
फिल्म में श्रद्धा और आदित्य की केमिस्ट्री इतनी शानदार थी कि फैन्स इस जोड़ी को साथ में देखने के लिए उतावले थे।

दिलचस्प ये है कि फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, एक्टर के रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे। आदित्य से पहले ये किरदार सुशांत सिंह राजपूत और विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना को भी ऑफर हुआ था।
लेकिन आखिरकार फिल्म में श्रद्धा और आदित्य फाईनल हुए। फिल्म एक म्यूज़िकल ब्लॉकबस्टर थी साथ ही उस समय के हिसाब से बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बनी।
12 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ की कमाई की थी। और 612 प्रतिशत प्रॉफिट दिया था। इतना ही नहीं, इस फिल्म ने श्रद्धा के करियर को दोबारा लॉन्च किया।


Click it and Unblock the Notifications












