Shraddha Kapoor ने राहुल मोदी संग कंफर्म किया रिश्ता? रोमांटिक फोटो हुई वायरल!

Shraddha Kapoor Romantic Photo Viral With Rahul Mody: श्रद्धा कपूर आज 38 साल की हो चुकी है और आपको बता दें कि वह अभी के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की एक टॉप एक्ट्रेस बन गई है और इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनकी फिल्में भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जाती है। लेकिन वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं।
खबरों के अनुसार इस समय श्रद्धा कपूर मशहूर फिल्म राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही है। वैसे तो श्रद्धा कपूर ने अभी तक कभी भी इस बात की पुष्टि नहीं की है। हालांकि एक्ट्रेस को कई बार इस बात का हिंट देते हुए देखा जा चुका है और अक्सर दोनों को साथ में भी स्पॉट होते हुए देखा जाता है। लेकिन इस बार दोनों का रिश्ता कंफर्म हो गया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले श्रद्धा कपूर एक जगह स्पॉट हुई थी और यहां पर पैपराजी ने उनकी एक वीडियो ली थी। इस वीडियो के दौरान श्रद्धा कपूर की फोन की वॉलपेपर दिखाई दी थी और इस पर राहुल मोदी के साथ में उनकी एक रोमांटिक तस्वीर देखी जा सकती है जो कि अब वायरल हो रही है।
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की इस रोमांटिक तस्वीर को देखने के बाद में अब काफी सारे लोग हैरान भी हो गए हैं तो काफी लोग खुश भी हो गए हैं। श्रद्धा कपूर के फैंस का तो यह भी कहना है कि उनको इस रिश्ते को कंफर्म कर देना चाहिए और जल्दी से जल्दी शादी कर अपना घर बसा लेना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











