Shraddha Kapoor ने 'तू झूठी मैं मक्कार' में हॉट एंड टोन्ड बॉडी पाने के लिए की थी जमकर मेहनत, देखें वीडियो

Shraddha Kapoor: हालिया रिलीज "तू झूठी मैं मक्कार" के लिए श्रद्धा कपूर लगातार तारीफें बटोर रही हैं। जहां फिल्म सिनेमाघरों में अभी भी कमाई कर रही है, वहीं फैंस रणबीर- श्रद्धा के केमिस्ट्री की तारीफ करते नहीं थक रहे। इस फिल्म में श्रद्धा काफी ग्लैमरस दिख रही थीं और कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म में सभी उनकी टोंड बॉडी से नजर नहीं हटा पा रहे थे।
फिल्म में जहां श्रद्धा ने बेहतरीन प्रदर्शन दिया है, वहीं इसमें वह सबसे हॉट भी नजर आई हैं। उनके जबरदस्त लुक और कॉन्फिडेंट पर्सनालिटी ने दर्शकों को बांधे रखा औऱ साथ ही उनकी टोंड बॉडी सभी को फिटनेट गोल्स भी देती है।
ऐसे में सोशल मीडिया पर, श्रद्धा कपूर के कोच और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट माहेक नायर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए अपनी बॉडी पर लगातार काम किया है।
उन्होंने श्रद्धा के डेडिकेशन की सराहना करते हुए कैप्शन में लिखा, "यह पोस्ट आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत के लिए सराहना का एक छोटा सा जेस्चर है। श्रद्धा ने एक बार फिर बेहतरीन बॉडी और शानदार परफॉर्मेंस के साथ बेंचमार्क सेट किया हैं। तुमसे मेरी नजरे ही नहीं हट सकीं। जिस तरह आप स्क्रीन पर दिखीं, उससे मुझे प्यार हो गया।
यह अनुशासन और निरंतरता का नतीजा है। मैं आपकी कोच बनकर बहुत खुश हूं, मेरा दिल खुशी से भर गया है, टोटली ब्लेस्ड!"
इस पर रिएक्ट करते हुए, श्रद्धा कपूर कहती हैं, "कोच हो तो @maaheknair जैसी"
तू झूठी मैं मक्कार में श्रद्धा कपूर ने स्पष्ट रूप से अपने हॉटनेस गेम को आगे बढ़ाया है, और इस बड़े ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। फिलहाल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता को एंजॉय कर रही है। वहीं इस बीच, श्रद्धा कपूर स्त्री 2 में नजर आएंगी, जो उनके रोस्टर की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।


Click it and Unblock the Notifications











