..................... Shraddha Kapoor को ऋतिक रोशन पर था मर मिटने वाला क्रश, शादी करने का भी ले लिया था फैसला! Shraddha Kapoor reveals her obsessive crush for Hrithik Roshan, says- I had his posters in my room - Hindi Filmibeat

Shraddha Kapoor को ऋतिक रोशन पर था मर मिटने वाला क्रश, शादी करने का भी ले लिया था फैसला!

shraddha-kapoor-reveals-her-obsessive-crush-for-hrithik-roshan-says-i-had-his-posters-in-my-room

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म "तू झूठी मैं मक्कार" का जमकर प्रमोशन करती दिख रही हैं। लव रंजन के निर्देशन में बनी ये फिल्म 8 मार्च को देश भर में रिलीज होने वाली है। फिल्म में श्रद्धा के साथ दिखेंगे रणबीर कपूर। दोनों की जोड़ी को लेकर काफी चर्चा भी हो रही है।

'तू झूठी मैं मक्कार' एक रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म है। लिहाजा, हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा से उनके पहले क्रश के बारे में पूछा गया, तो एक्ट्रेस ने बड़ा चौंकाने वाला जवाब दिया।

श्रद्धा कपूर ने कहा, "सच ये है कि मेरा सबसे बड़ा क्रश ऋतिक रोशन रहे हैं, एकदम मर मिटने वाला क्रश। जब कहो ना प्यार है आई थी उसके बाद मैंने उनके फोटोज जमा किये थे, मेरे रूम में उनके पोस्टर्स लगे हुए थे, उस वक्त मैंने फैसला भी ले लिया था कि मैं ऋतिक के साथ ही शादी करने वाली हूं। बाद में, जब मैं फिल्मों में आई और उनसे मेरी मुलाकात हुई तो मैंने उन्हें बताया भी था। फिर उन्होंने कहा था कि कभी हमें साथ में फिल्में करनी चाहिए। उम्मीद करती हूं कि कोई डायरेक्टर हमें साथ कास्ट करें।"

बता दें, श्रद्धा को भले ऋतिक पर क्रश हो.. लेकिन श्रद्धा भी एक एक्टर की क्रश हैं.. और वो हैं टाइगर श्रॉफ। टाइगर और श्रद्धा एक ही स्कूल में पढ़ते थे। और टाइगर कई बार इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि उन्हें श्रद्धा पर क्रश था। बहरहाल, श्रद्धा का कहना है कि टाइगर ये बात बिल्कुल ही मजाक में बोलते हैं.. चूंकि दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे के साथ बहुत कंफर्टेबल हैं, इसीलिए टाइगर उनका नाम ले लेते हैं।

Read more about: shraddha kapoor hrithik roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X