..................... Shraddha Kapoor to reunite with Sidharth Malhotra for Shotgun Shaadi? - Hindi Filmibeat

शॉटगन शादी: एक विलेन के बाद फिर साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ और श्रद्धा, फिल्म होगी सुपरहिट

फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर से नजर आने वाले है। बताया जा रहा है कि एक विलेन के बाद एक बार फिर से श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ की जोड़ी एक साथ नजर आने वाली है। सूत्रों की माने तो फिल्म को एकता कपूर ही प्रोड्यूस करेंगी और फिल्म का नाम शॉटगन शादी होगा।

सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म मे एक ठग का रोल करते नजर आएंगे बता दें कि इस फिल्म की कहानी में थोड़ा बदलाव किया गया है। फिल्म शॉटगन शादी एक रियल घटना पर आधारित फिल्म होगी जिसको बिहार की घटना से लिया गया है।

siddharth malhotra, shraddha kapoor, ekta kapoor, shotgun shadi, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर, एकता कपूर, शॉटगन शादी

इसकी कहानी ये थी कि एक लड़की ने एक लड़को को उसकी शादी के दिन ही गनप्वाइंट पर किडनैप कर लिया था और खुद शादी की थी। ये घटना काफी ज्यादा चर्चा में रही थी और खबरों की सुर्खियों में छाई रही थी।

बता दें कि इस फिल्म में सिद्धार्थ और श्रद्धा को देखना एक अलग ही अनुभव होगा क्योंकि फिल्म एक विलेन मे दोनो को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। बता दें कि एकता कपूर ने ही इसके पहले एक विलेन बनाई थी जिसमें दोनो को कास्ट किया था।

अब एक बार फिर से ये तीनो साथ में आ रहे है तो देखना ये है कि ये तीनो मिलकर क्या धमाल करते है। इसके पहले सिद्धार्थ की फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी और उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ए जेंटलमैन बेहद बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।

हालांकि अब सिद्धार्थ इस फिल्म से जरूर वापसी करना चाहेंगें। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है जहां एक लड़की शादी के मंडप से दूल्हे को गनप्वाइंट पर किडनैप करके ले जाती है और उससे शादी करना चाहती है।

लड़की का ये आरोप होता है कि वो इसका प्रेमी है और घरवालों के दबाव से उसको धोखा दे रहा है जिस कारण उसको इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। हालांकि ये दोनो शादी करके साथ में रहते है और बाद मे पुलिस की गिरफ्त में आ जाते है।

उसके बाद पड़ताल करके पुलिस दोनो को छोड़ देती है और इस समय दोनो साथ में ही रह रहे है। इस फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प होने वाली है।

बता दे कि ये सच्ची घटना बिहार के पटना शहर की है जहां प्रेमिका ने अपना प्यार पाने के लिए इतना बड़ा कदम उठाया था। इस लड़की को मीडिया ने बंदूक वाली प्रेमिका के नाम से फेमस कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X