'ओ कोरोना कभी मत आना'- मुंबई पुलिस के इस ट्वीट पर 'स्त्री' श्रद्धा कपूर ने दिया जवाब
देश में लगातार चल रहे कोरोना वायरस के कारण एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे मौके पर जहां सभी लोग घर में हैं और तो वहीं मुंबई पुलिस लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रही है। हाल ही में उन्होने कुछ ऐसा ट्वीट किया था जिसका जवाब अब अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने दिया है। दरअसल मुंबई पुलिस लगातार फिल्मों के सीन या किसी फिल्मों के नाम को लेकर कोरोना वायरस से संबंधित बातें पोस्ट करती है।
अब उन्होने श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री का एक मशहूर डायलॉग, 'ओह स्त्री कल आना' को लेकर एक ट्वीट किया है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा है...

'ओ कोरोना कभी मत आना'... इसके बाद ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हुआ था। ये ट्वीट 9 अप्रैल को किया गया था जिसका जवाब श्रद्धा कपूर ने अब दिया है।


Click it and Unblock the Notifications