मलंग 2 की तैयारी शुरू - श्रद्धा कपूर ने फिर से किया दिशा पटानी को रिप्लेस
मलंग की सफलता के बाद मोहित सूरी ने मलंग 2 की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। लेकिन पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो मलंग 2 की हीरोइन दिशा पटानी नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर होंगी।
दरअसल, मलंग को बड़े ही दिलचस्प मोड़ पर खत्म किया गया था। फिल्म के आखिरी सीन में अनिल कपूर को कोई अनजान आदमी फोन करके एक मर्डर की रिपोर्ट लिखवाता है।

मोहित सूरी देखना चाहते थे कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है। अब फिल्म की सफलता के बाद दूसरे पार्ट पर तैयारी तेज़ी से चल रही है और माना जा रहा है कि इस पार्ट में दिखाई देंगीं श्रद्धा कपूर।
दरअसल, मलंग के आखिरी सीन में अनिल कपूर को जो फोन कॉल आता है वो श्रद्धा कपूर की आवाज़ में होता है। अब माना जा रहा है कि श्रद्धा इस सीरीज़ को आगे लेकर जाएंगी।
दिलचस्प ये है कि श्रद्धा कपूर इससे पहले दिशा पटानी को बागी 3 में भी रिप्लेस कर चुकी हैं। वैसे भी मोहित सूरी और श्रद्धा कपूर एक साथ आशिकी 2, एक विलेन और हाफ गर्लफ्रेंड में काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
