मैं सलमान खान की अगली फिल्म में नहीं हूं, एकदम CLEAR HAI, मेरे पास तीन फिल्में हैं

Recommended Video

Salman Khan's Bharat: Shraddha Kapoor REACTS on her Role in the film | FilmiBeat

अभी थोड़े दिनों पहले ही खबर थी कि सलमान खान और अली अब्बास ज़फर की अगली फिल्म भारत के लिए प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया गया है। कल से खबर थी कि फिल्म में श्रद्धा कपूर फाइनल हो चुकी हैं।

जैसे ही ये खबर बाहर आई कि श्रद्धा कपूर और सलमान खान की जोड़ी बनने जा रही है फैन्स ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। लेकिन थोड़े ही समय में माजरा साफ हो गया।

shraddha-kapoor-refutes-rumors-signing-salman-khan-s-bharat

श्रद्धा ने साफ बताया कि जिन फिल्मों से मेरा नाम जोड़ा जा रहा है वो अफवाह से ज़्यादा और कुछ नहीं है। मुझे इन फिल्मों के ऑफर कभी मिले ही नहीं। गौरतलब है कि भारत के अलावा श्रद्धा का नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा की शॉटगन शादी से भी जोड़ा जा रहा था।

श्रद्धा ने साफ करते हुए कहा कि मैं फिलहाल केवल तीन फिल्में कर रही हूं - साहो, बत्ती गुल मीटर चालू और स्त्री। वैसे, श्रद्धा कपूर को 16 साल की उम्र में सलमान से फिल्म का ऑफर मिला था।

सलमान खान ने श्रद्धा कपूर को स्कूल के एक प्ले में देखा था और तब उन्होंने श्रद्धा के पास ये फिल्म का ऑफर भिजवाया। हालांकि उस वक्त श्रद्धा काफी छोटी थीं और पढ़ाई कर रही थीं। ये ऑफर रिजेक्ट हो गया। जानिए अब तक किन हीरोइनों ने किया सलमान को रिजेक्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X