सलमान खान के साथ डेब्यू करतीं श्रद्धा कपूर, लेकिन फिल्म किया रिजेक्ट- बताई वजह!
श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। कई बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मों से उन्होंने इंडस्ट्री और फैंस के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाया है। श्रद्धा ने साल 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।लेकिन क्या आपको पता है कि श्रद्धा ने इससे पहले एक बड़ी फिल्म रिजेक्ट की थी?
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा कपूर ने खुलासा किया है कि उन्हें बॉलीवुड में सलमान खान के साथ डेब्यू करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दिया। श्रद्धा ने कहा कि उस वक्त मैं सिर्फ 16 साल की थी और अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती थी। मैं पहले स्कूलिंग खत्म करके कॉलेज जाना चाहती थी। लेकिन जब आपको सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला हो। तो पढ़ाई पर फोकस करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसीलिए मैंने फिल्म नहीं की।

बहरहाल, साल 2010 में आई फिल्म के साथ भले ही श्रद्धा का डेब्यू ठंडा रहा हो, लेकिन 2013 में फिल्म आशिकी से उन्हें बड़ी पहचान मिली और उन्होंने फिर बैक टू बैक हिट फिल्में दी हैं। इसी महीने रिलीज श्रद्धा स्टारर फिल्म बागी 3 को भी अच्छा रिस्पॉस मिला था। लेकिन कोरोना की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं कर सकी।
इन एक्ट्रेसस ने सलमान खान स्टारर फिल्म को किया रिजेक्ट-


Click it and Unblock the Notifications