श्रद्धा कपूर ने एक बार फिर दिया फरहान खान पर अपना बयान
श्रद्धा कपूर ने अपने और फरहान अख्तर के रिश्ते पर एक बार फिर अपना बयान दिया है।जानिए क्या कहा श्रद्धा कपूर ने।
श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर का रिलेशनशिप काफी लंबे समय से सुर्खियों में हैं। दोंनो की अफेयर की बातें अक्सर आते रहती हैं। हालांकि कई बार श्रद्धा कपूर ने कहा है कि वो और फरहान अख्तर सिर्फ दोस्त हैं। एक बार फिर श्रद्धा कपूर से फरहान अख्तर के बारे में पूछा गया ।
फरहान अख्तर के बारे में एक लीडिंग मीडिया द्वारा सवाल करने पर उन्होंने साफ साफ कहा कि "किसी भी चीज की कल्पना करने का क्या लेवल हो सकता है ये सोच पाना मुश्किल है। मैं इन सब बातों से हटकर अपने काम पर ध्यान देना चाहती हूं।"

फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर की आखिरी फिल्म रॉक ऑन 2 साथ में आई थी। उसी समय से दोनों की अफेयर की खबरें आ रही थी। हालांकि दोनों ही इससे इंकार करते आए हैं ।


Click it and Unblock the Notifications