श्रद्धा कपूर शादी कब कर रही हैं? खुद एक्ट्रेस ने दिया जवाब- देखें वीडियो

एक्टर वरुण धवन की शादी के बाद अब लोगों की नजरें एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पर हैं। लगातार उनकी शादी को लेकर तरह तरह की खबरें छाई हुई हैं। कभी उनसे तो कभी उनके पिता से श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर सवाल किया जाता है। आखिरकार श्रद्धा कपूर ने खुद अपनी शादी से जुड़े सवाल पर जवाब दिया। जिसे फैंस को जरूर सुनना चाहिए। शायद उसके बाद थोड़े दिन तक ये सवाल बार बार न पूछा जाए।

हाल में ही श्रद्धा कपूर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां उन्हें देखते ही उनके फैंस और फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेना शुरू कर दी। यहीं एक पैपराजी ने श्रद्धा कपूर से शादी को लेकर सवाल किया। वह पूछते नजर आ रहे हैं कि श्रद्धा कपूर आप कब शादी कर रही हैं ? इस सवाल पर श्रद्धा कपूर ने हंसते हुए मीडिया को बताया कि उनकी शादी में अभी थोड़ा सा वक्त है। श्रद्धा कपूर अक्सर इसी स्माइली फेस के साथ नजर आती हैं। उन्होंने इस सवाल का जवाब भी बिना इरिटेड हुए हंसते हुए दिया।

श्रद्धा कपूर का बॉयफ्रेंड

श्रद्धा कपूर का बॉयफ्रेंड

पिछले लंबे समय से कहा जाता है कि श्रद्धा कपूर रोहन श्रेष्ठा को डेट कर रही हैं। हालांकि कभी वह इस बात पर मुहर नहीं लगाती। लेकिन कई बार रोहन श्रेष्ठा संग श्रद्धा कपूर को स्पॉट किया जाता है।

शक्ति कपूर ने बेटी श्रद्धा कपूर की शादी पर क्या कहा

शक्ति कपूर ने बेटी श्रद्धा कपूर की शादी पर क्या कहा

कुछ दिन पहले ही एक इंटरव्यू में शक्ति कपूर ने बेटी की शादी पर किए गए सवाल पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा था कि वह बेटी श्रद्धा कपूर के हर फैसले में उनके साथ है। सिर्फ रोहन ही नहीं, वह जिस से भी शादी करना चाहती हैं वह हर एक फैसले में बेटी के साथ खड़े हैं।

Recommended Video

Shraddha Kapoor spotted at Airport departure | FilmiBeat
रोहन श्रेष्ठा और श्रद्धा कपूर

रोहन श्रेष्ठा और श्रद्धा कपूर

शक्ति कपूर ने ये भी कहा था कि रोहन श्रेष्ठा और श्रद्धा बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। रोहन उनके घर भी आते हैं। श्रद्धा ने कभी शादी को लेकर जिक्र नहीं किया है। न ही वह जानते हैं कि दोनों एक दूसरे को लेकर कितना सीरियस हैं।

श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म

श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म

श्रद्धा कपूर अभी अपना पूरा ध्यान अपने करियर पर लगाना चाहती हैं। वह लगातार बड़े बड़े स्टार्स के साथ बड़ी फिल्में कर रही हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम भी करती हैं। श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म लव रंजन की अनटाइटल फिल्म है जिसमें रणबीर कपूर संग उनकी जोड़ी बनी है।

फैन ने की पूजा हेगड़े से न्यूड फोटो की मांग, एक्ट्रेस ने ऐसे पूरी की डिमांड, देंखे PIC!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X