Shraddha Kapoor- ऑटो रिक्शा से जिम पहुंची श्रद्धा कपूर, लोग बोले- 'डाउन टू अर्थ मतलब श्रद्धा'

श्रद्धा कपूर को लोग उनके अभिनय के साथ साथ उनके शानदार नेचर के कारण भी पसंद करते हैँ। कई बार देखा जाता है कि वो डाउन टू अर्थ होने के प्रमाण देती हैं और चर्चा में रहती हैं। इस वक्त भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो कि आपको हैरान करने वाला है।
दरअसल श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सामने आया है और इसमें वो ऑटो रिक्शा से उतरती हुईं नजर आ रही हैं। पता चला है कि श्रद्धा कपूर इस दौरान जिम पहुंची थीं और उन्होने ऑटो का सहारा लिया था।
हालांकि वो अकेली नहीं थीं और उनके साथ शेयरिंग में कोई बैठा हुआ था। रिक्शे से उतरने के बाद श्रद्धा कपूर जिम के अंदर चली गईँ। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपना अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ''सबसे विनम्र अभिनेत्री! डाउन टू अर्थ शब्द उन्हीं के लिए बनाया गया था!''
एक ने लिखा, ''श्रद्धा के लिए सबसे बड़ा सम्मान मराठी में भी बोलिए।'' एक ने लिखा, ''सादगी अपने सबसे अच्छे रूप में।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'तू झूटी मैं मक्कार' की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं।
यह फिल्म 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई हैं और रणबीर कपूर के साथ उनकी नई जोड़ी को फिल्म देखने वालों ने पसंद किया। गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर को बॉलीवुड में अपनी दूसरी फिल्म आशिकी 2 से काफी पहचान मिली थी, फिल्म काफी हिट रही थी। इसके बाद एक के बाद सुपरहिट फिल्में देकर श्रद्धा कपूर ने अपनी खास जगह इंडस्ट्री में बना ली है।


Click it and Unblock the Notifications