20 दिन में इन दो स्टार्स ने खत्म की फिल्म की शूटिंग, SHOCKING!

By Shweta K

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव दोनों की ही झोली में कई फिल्में हैं जिन्हें उन्हें हर हाल में समय पर फिल्में पूरी करनी है। फिलहाल श्रद्धा कपूर बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग में व्यस्त हैं जो उत्तराखंड में चल रही है।इस फिल्म में वो शाहिद कपूर के ऑपोजिट नजर आएंगी।

बत्ती गुल मीटर चाली के अलावा श्रद्धा कपूर अपनी अगली फिल्म में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। हमने आपको
पहले ही बताया है राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्त्री में एक साथ नजर आएंगे जो हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म को दिनेश विजन प्रोड्यूस करेंगे।

shraddha-kapoor-rajkummar-rao-wrap-up-stree-shooting-in-just-20-days

इसमें श्रद्धा कपूर के बारे में कहा जा रहा है कि वो अलग ही अवतार में नजर आएंगी। इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म की शूटिंग श्रद्धा कपूर महज 20 दिनों में पूरा करेंगी। श्रद्धा कपूर फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग
10 दिनों में पूरा कर चुकी हैं और बत्ती गुल मीटर चालू पूरा करने के बाद श्रद्धा कपूर फिर से स्त्री की शूटिंग करेंगी।

फिल्म को डायरेक्ट अमर कौशिक कर रहे हैं।इसे लिखा राज और डीके ने है तो प्रोड्यूसर दिनेश विजन, राज एंड डीके हैं।पिछले साल अक्टूबर रोहित शेट्टी की गोलमाल अगेन आई थी जो पूरी तरह हॉरर कॉमेडी फिल्म थी।हॉरर कॉमेडी दर्शकों को पसंद आती है और इसमें कोई शक नहीं है कि पहले बार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर को साथ में स्क्रीन शेयर करते देखने के लिए उनके फैन्स भी काफी एक्साइटेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X