श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव इस रियल भूतिया इलाके में करेंगे शूटिंग, DETAILS
जैसा कि हमने आपको पहले बताया था कि राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर एक साथ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे जिसका नाम स्त्री होगा। इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे और फिलहाल फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग भोपाल में की जाएगी।
जी हां भोपाल में फिल्म की शूटिंग रियल भूतिया लोकेशन पर होगी जहां के किस्से काफी पॉपुलर हैं। स्त्री की टीम ने इसे लेकर काफी रिर्सच की है। और आखिरकार फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म की आधी शूटिंग श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव महज 20 दिन में खत्म कर चुके हैं।

कुछ समय पहले अक्टूबर में रिलीज हुई गोलमाल अगेन भी एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी जिसे लोगों ने पसंद किया था। गोलमाल अगेन में परिणीति चोपड़ा और तबु के अलावा अजय देवगन और पूरी गोलमाल की टीम थी। लोगों ने इस हॉरर कॉमेडी को काफी पसंद किया था और अब सबको राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री से उम्मीदें हैं।
देखा जाए तो 2017 राजकुमार राव के लिए बहुत ही अच्छा साल रहा है। उन्होंने बरेली की बर्फी, न्यूटन, ट्रैप्ड सहित कई अच्छी फिल्मों में नजर आए।इस साल श्रद्धा कपूर की प्रभास के साथ साहो भी रिलीज होगी जिसमें श्रद्धा कपूर एक्शन करते नजर आएंगी।
दर्शकों को भी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications