..................... shraddha kapoor rajkummar rao movie stree 2 watched by fans suddenly stree came wear red saree video viral - Hindi Filmibeat

'Stree 2' के नाइट शो के दौरान कैमरे में कैद हुई सचमुच की 'स्त्री' दर्शकों के बीच यूं मंडराती आई नजर, VIDEO

Stree 2

Shraddha Kapoor Rajkummar rao movie stree 2 Stree 2 : 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने आते ही धूम मचा दी है। फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं। फिल्म देश के साथ ही विदेशों में भी तगड़ा पैसा छाप रही है। बता दें कि फिल्म ने दुनिया भर में 401 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म की तगड़ी कमाई से आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि दर्शकों को यह फिल्म कितनी पसंद आ रही है। फिल्म का प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहा तो फिल्म जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी।

आपको बता दें कि जब से फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है फिल्म हाउसफुल जा रही है। फिल्म देखने के लिए लोगों की भीड़ हर एक शो में देखी जा सकती है। बता दें कि हाल ही में एक सिनेमाघर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दर्शक स्त्री 2 के नाइट शो देखने के लिए थिएटर आते हैं वहां कुछ ऐसा हो जाता है कि सभी के पसीने छूट जाते हैं।

दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि थिएटर के अंदर जहां दर्शक फिल्म देखते ही वहीं लाल साड़ी पहने लंबी चोटी के साथ स्त्री अचानक से आ जाती है। वह दर्शकों के चारों तरफ मंडराती है। कई लोग स्त्री को देखकर डर जाते हैं तो कई लोग स्त्री का वीडियो बनाने लगते हैं।

इस वीडियो को देखकर यह लगता है कि कोई दर्शकों के साथ प्रैंक कर रहा है, लेकिन जो भी हो यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X